
सोरों में जुए की महफिल पर पुलिस का शिकंजा, सात गिरफ्तार
हार-जीत की बाजी लगाकर खेल रहे थे जुआ, 28,455 रुपये नकद, चार मोबाइल, तीन बाइक और ताश के पत्ते बरामद
सोरों, कासगंज। अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोरों पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके और आरोपियों के कब्जे से 28,455 रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, तीन मोटरसाइकिल और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक कासगंज ओपी सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान के नेतृत्व में यह कार्रवाई 20 अगस्त को थाना सोरों पुलिस टीम द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ थाना सोरों में मु0अ0सं0 314/26, धारा 3/4 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई है।
ये सात आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस ने श्यामवीर पुत्र केहरी निवासी हरनाथपुर, भूपेंद्र पुत्र रमेश चंद्र निवासी मूसावाली, शिवगोपाल पुत्र रामकिशन निवासी गुड़गुड़ी थाना सहावर, छोटेलाल पुत्र हीरालाल निवासी हरनाथपुर, अशोक कुमार पुत्र नाथूराम निवासी नगला खंजी, संदेश कुमार पुत्र नंदकिशोर निवासी नगला झद्दी और नेकपाल पुत्र अमर सिंह निवासी हरनाथपुर थाना सोरों को गिरफ्तार किया है।
ये सामान हुआ बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं मौके से 28,455 रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, तीन मोटरसाइकिल, चार पुलिंदा माल चिट बंदी और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी थाना सोरों पुलिस टीम के साथ शामिल रहे।