पीपुल यूनिटी संस्था ने किया निःशुल्क बाइपेप मशीन का शुभारंभ
चूरूः स्थानीय पुरानी सड़क स्थित जी.के. मॉल में पीपल यूनिटी संस्थान की ओर से जरूरतमंद मरीजों के लिए निःशुल्क बाइपेप मशीन सेवा का शुभारंभ किया गया। संस्था अध्यक्ष रघुनाथ खेमका ने बताया कि समाज सेवी प्रदीप सरावगी व कल्पेश सर्राफ के सौजन्य से दो बाईपेप मशीनें संस्था को भेंट की गई। खेमका ने बताया कि यह सेवा विशेष रूप से उन मरीजों के लिए शुरू की गई है, जिनके फेफड़े कमजोर हैं और जिन्हें श्वांस लेने में कठिनाई होती है। ऐसे जरूरतमंद मरीजों को बाइपेप मशीन निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि उन्हें समय पर उपचार मिल सके। उन्होंने बताया कि रोगी के स्वस्थ होने के बाद मशीन को संस्था में जमा करवाना होगा, जिससे अन्य जरूरतमंद मरीजों को भी इसका लाभ मिल सके। इस अवसर पर संस्था सचिव इंजी. सुरेश शर्मा, मोहन भालेरीवाला, नवनीत बगड़िया, महमूद मोयल, मुकेश शर्मा सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी व गणमान्य जन उपस्थित थे। #follower #nonfollowers
#bypapmachine @topfans #everyone
Churu, Churu | Jul 16, 2026