साइक्लोनिक सर्कुलेशन के बिहार व मणिपुर में सक्रिय रहने के कारण रांची में फिलहाल भारी बारिश के लिए दो से तीन दिन और इंतजार करना पड़ सकता है. मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा व साहिबगंज जिले में वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. अन्य जिलों में आकाश में बादल छाये रहेंगे और कहीं-कहीं मेघ गर्जन हो सकते हैं. रांची में बुधवार व गुरुवार को बादल छाये रहने तथा एक-दो बार मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.
Namkum, Ranchi | Jul 14, 2026