
श्री संतोष सिंह भदौरिया को डीजीपी कैलाश मकवाना ने किया सम्मानित, उत्कृष्ट कार्य के लिए भेजा प्रशंसा पत्र,
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय से जारी एक प्रशंसा पत्र में पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाना ने सहायक पुलिस महानिरिक्षक (अपराध अनुसंधान विभाग) श्री संतोष सिंह भदौरिया के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की है, डीजीपी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, 13 एवं 14 जून 2026 को आयोजित समस्त जोन पुलिस महानिरीक्षकों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक को सफल बनाने में श्री भदौरिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बैठक के लिए पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं एवं जोन कार्यालयों से आवश्यक सूचनाओं, सांख्यिकीय आंकड़ों और प्रासंगिक जानकारियों का समयबद्ध संकलन, परीक्षण, सत्यापन एवं संधारण अत्यंत दक्षता और सावधानीपूर्वक किया गया।
पत्र में उल्लेख है कि संकलित जानकारी के आधार पर प्रभावी पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन (PPT) तैयार की गई, जिससे समीक्षा बैठक का संचालन व्यवस्थित, प्रभावी और परिणामोन्मुखी तरीके से संपन्न हो सका।
डीजीपी कैलाश मकवाना ने श्री संतोष सिंह भदौरिया के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने इस महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ किया है। साथ ही भविष्य में भी इसी प्रकार समर्पण और उत्कृष्टता के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की गई है।