
प्रेस विज्ञप्ति
भादरा, 10 जुलाई।
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की तहसील कमेटी, भादरा ने अभिषेक शर्मा हत्याकांड के 150 दिन बीत जाने के बावजूद हत्यारे गिरफ्तार नहीं होने के प्रकरण को लेकर सभी दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर जनआंदोलन की घोषणा की है। एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए माकपा नेता पूर्व विधायक बलवान पूनिया ने कहा कि इस मामले में त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए। दोषियों की गिरफ्तारी में हो रही देरी आमजन में असंतोष पैदा कर रही है। पूर्व विधायक बलवान पूनिया ने कहा कि 150 दिन बीत जाने के बाद भी अभिषेक शर्मा नेठराणा हत्या प्रकरण में पुलिस के हाथ खाली होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान पैदा करता है । इसके बाद भी क्षेत्र में लगातार अपराधिक घटनाएं चोरी की वारदात हो रही हैं । अभिषेक शर्मा नेठराणा हत्या मामले के बाद रजत शर्मा मलसीसर प्रकरण , कलाना गोलीकांड , भादरा कामयखानी बास में हत्या , होटलों में हो रही अनैतिक गतिविधियां , चोरी की वारदात होना , भादरा क्षेत्र में बढ़ता नशा आदि पुलिस प्रशासन की लचर कार्यशैली का प्रमाण है ।
इसके साथ ही माकपा पार्टी ने क्षेत्र की अन्य जनसमस्याओं—खराब सड़कों की मरम्मत, किसानों को सिंचाई के लिए नहरों में पूरा पानी उपलब्ध कराने, फसल बीमा के लंबित मामलों का निस्तारण, पेयजल आपूर्ति में सुधार , मनरेगा के तहत लोगों को रोजगार दिलाने तथा अन्य जनहित के मुद्दों—के समाधान की भी मांग की है।
इन मांगों को लेकर पार्टी चरणबद्ध आंदोलन चलाएगी। *अभिषेक शर्मा नेठराणा हत्या प्रकरण व जन समस्याओं को लेकर न्याय सभा कार्यक्रम*—
15 जुलाई – छानी बड़ी उपतहसील पर प्रदर्शन।
24 जुलाई – रामगढ़ उपतहसील पर प्रदर्शन।
5 अगस्त – भीरानी पुलिस थाना पर प्रदर्शन।
14 अगस्त – डुंगराना उपतहसील पर प्रदर्शन।
21 अगस्त – गांधी बड़ी पुलिस चौकी पर प्रदर्शन ।
27 अगस्त – भादरा में अनाज मंडी में सभा एसडीएम कार्यालय का घेराव प्रदर्शन एवं ज्ञापन।
इस संबंध में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के तहसील सचिव जे.पी. ढाका, तहसील कमेटी सदस्य एडवोकेट श्रवण सहारण, एडवोकेट सुरजीत बिजारणियां, जॉन प्रभारी विनोद धुआं, अखिल भारतीय किसान सभा (AIKS) तहसील अध्यक्ष लीलूराम ढाका सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि अभिषेक शर्मा प्रकरण का शीघ्र खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तथा अन्य जनसमस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और व्यापक एवं तेज किया जाएगा।