
पुलिस की वर्दी में दिखी इंसानियत की खूबसूरत तस्वीर
सोशल मीडिया पर अक्सर पुलिस की छवि लोगों को परेशान करने वाली दिखाई जाती है, लेकिन उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से सामने आई यह तस्वीर बताती है कि इंसानियत और मानवता आज भी जिंदा है।
मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी निवासी अर्जुन मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी साइकिल जिला अस्पताल से चोरी हो गई थी। साइकिल ही उनकी रोजी-रोटी का एकमात्र सहारा थी। साइकिल चोरी होने के बाद अर्जुन काफी परेशान हो गए और काफी खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चल सका।
जब इस मामले की जानकारी सिविल लाइंस थाना प्रभारी हरीशवर्धन को हुई तो उन्होंने अर्जुन को फोन कर थाने बुलाया।
अर्जुन जब थाने पहुंचे तो थाना प्रभारी ने उन्हें नई साइकिल भेंट की। नई साइकिल पाकर अर्जुन की आंखें भर आईं और वह भावुक हो गए। उन्होंने थाना प्रभारी का दिल से धन्यवाद किया।
ऐसे पुलिसकर्मियों को सलाम, जो वर्दी के साथ-साथ इंसानियत का फर्ज भी निभाते हैं।
यह सिर्फ एक साइकिल नहीं, बल्कि एक परिवार की उम्मीद और रोजी-रोटी लौटाने की पहल है।
#Moradabad #UPPolice #humanity #insaniyat #police #UttarPradesh #viralnews