वरिष्ठ आईएएस अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह को गोरखपुर मंडल का नया आयुक्त नियुक्त किया है। वह इससे पहले कृषि विभाग में सचिव के पद पर कार्य कर रहे थे। इन्द्र विक्रम सिंह अपनी सादगी, अनुशासित कार्यशैली और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अलीगढ़, गाजियाबाद, शामली और शाहजहाँपुर जैसे जिलों में जिलाधिकारी रहते हुए कामकाज को प्राथमिकता दी थी। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह मंडल गोरखपुर की जिम्मेदारी मिलने के बाद विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, जन शिकायतों के निस्तारण और सरकारी योजनाओं की निगरानी पर उनकी कार्यशैली पर सभी की नजर रहेगी।
[Gorakhpur, Khabar, News]
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #gorakhpurnews