Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

नोहर फीडर में दूषित जल प्रवाहित करने की योजना का विधायक अमित चाचाण ने किया विरोध नोहर 21 जुन हरियाणा सरकार द्वारा हिसार घरघर ड्रेनेज के औद्योगिक एवं शहरी अपशिष्ट युक्त दूषित जल को नोहर फीडर में प्रवाहित करने के लिए प्रस्तावित लिफ्ट परियोजना का नोहर विधायक अमित चाचाण ने कड़ा विरोध किया है। विधायक ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर इस योजना को तत्काल निरस्त करवाने की मांग की है। विधायक ने पत्र में कहा कि नोहर फीडर सीमावर्ती राजस्थान क्षेत्र के अनेक गांवों के लिए सिंचाई और पेयजल का प्रमुख स्रोत है। यदि दूषित जल को फीडर में छोड़ा गया तो कृषि भूमि, भूजल, पशुधन और आमजन के स्वास्थ्य पर गंभीर एवं दीर्घकालीन दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं। उन्होंने बताया कि फेफाना, चारणवासी, मलवाणी, रतनपुरा, चक 16-17 केएनएन , पदमपुरा,गुड़िया, जसाना,रामसरा,भुकरका, टोपरिया, देईदास, है किंकराली, ढाणी लाल खां , पिचकराई, ढण्डेला,सोनडी, भगवान सहित कई गांव इस नोहर फीडर पर निर्भर हैं। ऐसे में दूषित जल का प्रवाह क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बन सकता है। पत्र में बताया गया है कि नहरबंदी के दौरान भी नोहर शहर में पीने के पानी के लिए भी इस नहर के माध्यम से पेयजल आपूर्ति होती है।अमित चाचाण ने बताया कहा कि इस परियोजना के संबंध में राजस्थान सरकार की सहमति अथवा अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) भी हरियाणा द्वारा नहीं ली गई है । जो की न्याय संगत नहीं है। विधायक ने बताया कि हरियाणा मनमर्जी से राजस्थान की नहरो से छेड़छाड़ कर रहा है। राजस्थान की बिना सहमति के हरियाणा द्वारा कार्य शुरू करना कई सवालिया निशान उठना है। उन्होंने जनहित, पर्यावरण संरक्षण और किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार से आवश्यक हस्तक्षेप कर इस प्रस्तावित परियोजना को निरस्त करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य, पर्यावरण और जल स्रोतों की सुरक्षा के लिए इस मामले में शीघ्र कार्रवाई आवश्यक है। विदित रहेगी गत दिनों पंचायत समिति की साधारण सभा की हुई बैठक में भी विधायक अमित चाचाण द्वारा का यह मामला जोर-शोर से उठाया गया था। बैठक इस मामले को लेकर विधायक अमित चाचाण द्वारा सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए गए थे।

Nohar, Hanumangarh | Jun 21, 2026

MORE NEWS

असरजाना ड्रग्स फैक्ट्री को लेकर प्रेस वार्ता

असरजाना ड्रग्स फैक्ट्री को लेकर प्रेस वार्ता

Nohar, Hanumangarh | Jun 20, 2026

🚨 नोहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🚨

नोहर थाना क्षेत्र के गांव असरजाना में खेत की ढाणी में चल रही अवैध एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।

🔹 4 आरोपी गिरफ्तार
🔹 212 ग्राम अफीम बरामद
🔹 5.36 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त
🔹 ड्रग्स निर्माण में प्रयुक्त भारी मात्रा में रसायन व उपकरण बरामद

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा के निर्देशन में नोहर थाना पुलिस व डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की। मामले में 5 अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है।

नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

#Nohar #Hanumangarh #RajasthanPolice #MDDrugs #DrugFactoryBusted #BreakingNews #CrimeNews

🚨 नोहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🚨 नोहर थाना क्षेत्र के गांव असरजाना में खेत की ढाणी में चल रही अवैध एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। 🔹 4 आरोपी गिरफ्तार 🔹 212 ग्राम अफीम बरामद 🔹 5.36 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त 🔹 ड्रग्स निर्माण में प्रयुक्त भारी मात्रा में रसायन व उपकरण बरामद पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा के निर्देशन में नोहर थाना पुलिस व डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की। मामले में 5 अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है। नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। #Nohar #Hanumangarh #RajasthanPolice #MDDrugs #DrugFactoryBusted #BreakingNews #CrimeNews

Nohar, Hanumangarh | Jun 20, 2026