मिर्जापुर: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार
जिगना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने चोरी करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 1.5 लाख रुपये के चोरी के आभूषण व बर्तन, 7 हजार रुपये नकद और चोरी में इस्तेमाल पेचकस, प्लास व कटर बरामद किया है। गिरोह पर मिर्जापुर के जिगना, लालगंज और संतनगर क्षेत्रों में चोरी के मामले दर्ज हैं।
#MirzapurNews #MirzapurPolice #CrimeNews #JignaPolice #TodayMirzapurNews