डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण के दिशा निर्देशों के तहत पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने पुंघ में नाकाबन्दी करते हुए कार सवार चार युवकों को 512 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है।आरोपियों की पहचान हरीश निवासी गांव बरसोगी डाकघर पीपलॉग तहसील भुंतर जिला कुल्लू ,रितेश निवासी गांव व डाकघर धवाली तहसील धर्मपुर जिला मंडी, अखिल निवासी गांव नवाहन डाकघर महारल तहसील डढ़वाल जिला हमीरपुर और विजय निवासी गांव बकारटा डाकघर रखोह तहसील सरकाघाट जिला मंडी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।