शिमला सुन्नी उपमंडल स्थित ओगली क्षेत्र से 12 सितंबर से लापता कुलदीप और उनकी 18 वर्षीय बेटी स्नेहा का 5 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पिता-पुत्री 13 सितंबर तड़के 3:00 बजे पंदोआ पहुंचे थे और उन्होंने पत्नी को 5:00 बजे घर पहुंच कर सोलन काम पर जाने की बात कही थी, लेकिन इसके ठीक 10 मिनट बाद उनके फोन रहस्यमयी तरीके से स्विच ऑफ हो गए। पंदोआ से 3 किमी आगे ओगली में सड़क किनारे उनकी पिकअप गाड़ी (HP 06C 6062) टूटे शीशे के साथ लावारिस बरामद होने से परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है, जिसके बाद जलोग पुलिस चौकी ओगली, जलोग और तत्तापानी बेल्ट के तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर सर्च ऑपरेशन चला रही है।