
पौधारोपण करने के साथ देखभाल की भी लें जिम्मेदारी: डा. कृष्ण कुमार
-रामपुरा में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विधायक डा कृष्ण कुमार ने किया पौधारोपण
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।
ग्राम पंचायत रामपुरा में वीरवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मुहिम एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बावल के विधायक डा.कृष्ण कुमार ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर सरपंच नरेश यादव नरू सहित गणमान्य लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
विधायक डा. कृष्ण कुमार ने कहा कि पीपल, बरगद और नीम की त्रिवेणी भारतीय संस्कृति, आस्था तथा प्रकृति का अद्भुत संगम है। विधायक ने कहा कि पौधे ना केवल पर्यावरण को शुद्ध रखते है बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए भी अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उन्हें जीवित रखने की भी हमारी जिम्मेदारी है। इस मौके पर जिला भाजपा सचिव दिनेश यादव टीट, महामंत्री प्रदीप ठेकेदार नारायणपुर, सरपंच चेतन अहरोद, सरपंच हेमंत हेमू, सरपंच महेश यादव बोहतवास और धर्मपाल नंबरदार आदि मौजूद रहे।
Rewari, Rewari | Jul 10, 2026