सीधी में CM हेल्पलाइन पर सख्ती! 12 विभागों के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
Description
सीधी जिले में कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने CM हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया है। शिकायतों के समयबद्ध समाधान में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर 12 विभागों के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
नोटिस में कहा गया है कि कई विभागों द्वारा लंबित शिकायतों के निराकरण में गंभीर लापरवाही, समय-सीमा का पालन न करना और समाधान के प्रति उदासीनता सामने आई है। संबंधित अधिकारियों को 3 दिनों के भीतर संतोषजनक जवाब देने और लंबित शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय में जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
क्या आपको लगता है कि CM हेल्पलाइन की शिकायतों का समय पर समाधान होना चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
Hashtags
#SidhiMedia24 #Sidhi #CMHelpline
#CollectorSidhi #VikasMishra