Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

9 करोड़ की लागत से बनेगी सरईडीह-डगरा सड़क, वित्त मंत्री व सांसद ने किया शिलान्यास पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड अंतर्गत सरईडीह से डगरा जाने वाले मुख्य ग्रामीण मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर एवं पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने संयुक्त रूप से शिलान्यास पट्टिका का अनावरण कर सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत की। करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क लगभग 10 किलोमीटर लंबी होगी। यह मार्ग अति सुदूरवर्ती एवं नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्र को मुख्य सड़क से जोड़ने का कार्य करेगा। साथ ही यह सड़क दो राज्यों के बीच संपर्क सुविधा को भी मजबूत बनाएगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क वर्षों से जर्जर स्थिति में थी। बरसात के मौसम में सड़क पर चलना जोखिम भरा हो जाता था और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। खराब सड़क के कारण एम्बुलेंस और चिकित्सकीय सेवाएं भी समय पर नहीं पहुंच पाती थीं। ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। एसीपी से संबंधित मामला लंबित रहने के कारण योजना को स्वीकृति मिलने में विलंब हो रहा था, लेकिन ग्रामीणों के प्रयास और वित्त मंत्री की पहल से अब यह योजना धरातल पर उतर रही है। शिलान्यास के बाद डगरा पंचायत में उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने वित्त मंत्री और सांसद का फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन की कठिनाइयों से मुक्ति मिलेगी और विकास को नई गति मिलेगी। वहीं सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि डगरा पंचायत में शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और एम्बुलेंस जैसी मूलभूत सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा।

Panki, Palamu | Jun 22, 2026