ऑरेंज अलर्ट का असर: बच्चों के चेहरे पर मुस्कान, पांवटा के सभी शिक्षण संस्थान कल रहगे बंद
एसडीएम के आदेश पर स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, प्ले स्कूल सहित सभी शिक्षण संस्थानों में शुक्रवार 10 जुलाई को अवकाश घोषित
न्यूज़ देशआदेश
पांवटा साहिब। मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनज़र उपमंडल पांवटा साहिब के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी व निजी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, प्ले स्कूल तथा अन्य सभी शिक्षण संस्थानों में कल शुक्रवार दिनांक 10 जुलाई 2026 को अवकाश घोषित किया गया है। एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल द्वारा जारी आदेशों के अनुसार विद्यार्थियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। छुट्टी की खबर मिलते ही बच्चों के चेहरों पर मुस्कान छा गई,
वहीं प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की।