
:
*CMO पर गिरी कार्रवाई की गाज! 7 दिन की हड़ताल के बाद प्रशासन झुका, 48 घंटे में हटाने का आश्वासन*
*नौगांव। नगर पालिका नौगांव के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) आर.एस. अवस्थी के खिलाफ सात दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों का आंदोलन रविवार* *को निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया। धरना स्थल पर पहुंचे छतरपुर अपर कलेक्टर विनय द्विवेदी ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि 48 घंटे के* *भीतर सीएमओ को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित कर सभी बिंदुओं पर कार्रवाई का भरोसा* *दिया*।
*सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि CMO आर.एस. अवस्थी ने एक सफाई कर्मचारी के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और उसे* *अपने चैंबर से बाहर निकाल दिया। इसी घटना को लेकर कर्मचारी पिछले सात दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे और CMO के खिलाफ* *एफआईआर व कार्रवाई की मांग कर रहे थे*।
*हड़ताल के चलते नौगांव की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। शहर के प्रमुख चौराहों*, *मोहल्लों और बाजारों में कचरे के ढेर लग गए, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आंदोलन के* *दौरान प्रदर्शनकारियों ने* "*CMO हटाओ, नौगांव बचाओ*" *के नारे लगाकर प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध जताया*।
*टीवी अस्पताल चौराहे पर* *आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। अपर कलेक्टर के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने* *आगे की रणनीति पर विचार शुरू कर दिया है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन 48 घंटे के भीतर अपने आश्वासन पर कितना अमल करता है*।