
*थाना खनियाधाना पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 112/2026 नाबालिक बलिका से बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया, जेल वारंट प्राप्त होने पर सर्किल जेल शिवपुरी दाखिल किया गया।*
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमति यांगचेन डोलकर भूटिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले के निर्देशन में, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग पिछोर श्री प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में महिला संबंधी अपराधों में कार्कार्यवाही करते हुए बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना खनियाधाना के अपराध क्र.112/2026 धारा 137(2) बीएनएस इजाफा धारा 65(1),64(2)(M),87,127 (4), बीएनएस तथा 5/6 पोक्सो एक्ट एवं 3(2)v, 3(1) (wi) sc/st act के प्रकरण को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमति बांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा गम्भीरता से लेते हुये थाना प्रभारी थाना खनियाधाना को आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के दिशा निर्देश दिये गये थे।
थाना खनियाधाना पर मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आरोपी अनिल कुमार जाट अपने परिजन के साथ फरियादी के घर राजीनामा करने के उद्देश्य से आ रहा है मुखविर की सूचना पर विश्वास कर हमराही फोर्स के मुडिया गाँव के पहले पहुंचे तो एक व्यक्ति ग्राम मुडिया तरफ आते दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर भागने लगा हमराही फोर्स की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अनिल कुमार जाट पुत्र राकेश कुमार जाट उम्र 23 साल निवासी नगला दुर्जिया मिठाबली थाना सादाबाद जिला हाथरस (उ.प्र.) होना बताया अपराध सदर में आवश्यकता होने से विवेचना अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग पिछोर जिला शिवपुरी श्री प्रशांत शर्मा को सूचना दी। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग पिछोर द्वारा आरोपी अनिल कुमार जाट को गिरफ्तार कर मेडीकल परीक्षण कराया गया आज दिनांक 14.06.2026 को माननीय न्यायालय खनियाधाना पेश किया गया जेल बारंट प्राप्त होने पर सर्किल जेल जिल शिवपुरी दाखिल किया गया।
सराहनीय भूमिकाः निरी. केदार सिंह यादव, सउनि रामसिंह भिलाला सउनि हजारीलाल जाटव, सउनि जगदीश शरण बंजारा, सउनि बालकिशन अहिरवार, प्रआर, नीतू सिंह, प्रआर, हीरा सिंह, प्रआर भानू पाठक, प्रआर. धर्मेन्द्र भट्ट, आर. रोहित कुमार उपाध्याय, आर, अनूप कुमार, आर, हेमसिहं गुर्जर, आर. योगेन्द्र सिंह, आर, रवि बाथम, आर, उमेश लोधी, आर. दीपक किरार आर. अरविन्द्र सिहं कौरव, की सराहनीय भूमिका रही।