7.84 लाख के गबन के आरोप में पूर्व प्रधान और 4 पंचायत सचिवों को नोटिस
चिरईगांव। ब्लॉक के ग्राम पंचायत बीकापुर में पंचायतीराज विभाग के धन से 2014 से 2016 तक कराए गए व्यक्तिगत शौचालयों, स्ट्रीट लाइट व डस्टबिन खरीद की अंतिम जांच जिला लेखा परीक्षा अधिकारी की ओर से कराई गई। विभिन्न मदों में 7.84 लाख रुपये के गबन में प्रथमदृष्ट्या दोषी पाए गए।
जांच में दोषी मिलने पर गांव के पूर्व प्रधान और चार पंचायत सचिवों को अधिभार नोटिस जारी किया गया है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर पूर्व ग्राम प्रधान नंदलाल राम के साथ कार्यकाल में तैनात ग्राम पंचायत सचिव काशीनाथ सोनकर, उमाकांत पांडेय, कृपाशंकर गौड़ और कमलेश कुमार सिंह को पंचायत राज अधिनियम के तहत नोटिस
जारी किया गया है। साथ ही निर्देशित किया गया कि एक सप्ताह में डीपीआरओ कार्यालय में साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। भू-राजस्व की भांति वसूली आदेश जारी कर दिया जायेगा।
#LetestUpdate #पत्रकारदेवेंद्रदेशमुख #LETESTNEWS 👇👇