रिश्वतखोर सरकारी अमीन विजिलेंस के हत्थे चढ़ा!
जहानाबाद के मखदुमपुर अंचल कार्यालय में पदस्थापित सरकारी अमीन अनिल कुमार को 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि जमीन की मापी करने के बदले अमीन ने परिवादी से 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने सत्यापन कराया, आरोप सही पाए जाने पर जाल बिछाकर अंचल कार्यालय के कंप्यूटर डेटा रिकॉर्ड रूम से आरोपी को रिश्वत लेते हुए दबोच लिया।
अब आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसे विशेष निगरानी न्यायालय में पेश किया जाएगा।
#Bihar #Jehanabad #Makhdumpur #Vigilance #Bribery #Corruption #GovernmentOfficer #BreakingNews #BiharNews #HindiNews #CrimeNews #AntiCorruption #ViralNews
Fatehpur, Gaya | Jul 9, 2026