Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

कासगंज में 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' का भव्य शुभारंभ, शिक्षकों को मिले डमी कैशलेस कार्ड कासगंज। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' का जिला स्तरीय शुभारंभ रविवार को कासगंज के श्री गणेश इंटर कॉलेज सभागार में भव्य समारोह के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, खंदारी परिसर से आयोजित राज्य स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस (5 सितंबर 2025) के अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। शासनादेश के अनुसार अब उच्च शिक्षा विभाग के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों, स्ववित्तपोषित मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों तथा राज्य विश्वविद्यालयों में कार्यरत नियमित एवं स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के शिक्षकों एवं उनके आश्रितों को सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी। योजना का संचालन स्टेट एजेंसी फॉर कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज (SACHIS) के माध्यम से किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह तथा जिला विद्यालय निरीक्षक रजनेश कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर योजना के नोडल अधिकारी एवं राजकीय महाविद्यालय कासगंज के प्राचार्य प्रो. एस.के. रावत ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यह योजना शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए एक मजबूत स्वास्थ्य सुरक्षा कवच साबित होगी। 20 शिक्षकों को वितरित किए गए डमी कैशलेस कार्ड कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के 20 शिक्षकों को मंच से 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' के डमी कैशलेस कार्ड वितरित किए गए। लाभार्थियों में शारदा देवी जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय, गंजडुंडवारा पीजी कॉलेज तथा के.ए. (पीजी) कॉलेज, कासगंज के शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहे। एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार शिक्षकों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं उनके परिजनों से योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने बताया कि इस योजना से उच्च शिक्षा विभाग के डेढ़ लाख से अधिक शिक्षक तथा साढ़े सात लाख से अधिक आश्रित स्वास्थ्य सुरक्षा के दायरे में आएंगे। सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि सरकार ने शिक्षकों के हित में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जिससे आवश्यकता के समय वे बिना आर्थिक चिंता के बेहतर इलाज करा सकेंगे। उन्होंने सरकार की विभिन्न उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही शारदा देवी जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय एवं के.ए. कॉलेज, कासगंज के एनसीसी एवं एनएसएस कैडेट्स को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक रजनेश कुमार, विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक डॉ. जयंत गुप्ता, एबीवीपी के ध्रुव, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक पांडे ने किया, जबकि आयोजन की व्यवस्थाओं में डॉ. के.जी. वार्ष्णेय, डॉ. महेंद्र कुमार एवं कैप्टन अभिषेक यादव का विशेष सहयोग रहा। अंत में योजना के नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य प्रो. एस.के. रावत ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

Kasganj, Kasganj | Jul 26, 2026

MORE NEWS

श्रावण के प्रथम सोमवार पर सोरों में निकलेगी सोमेश्वर महाकाल की भव्य शाही सवारी | Soron Mahakal Shahi Sawari 2026

हर-हर महादेव! 🔱 सोरों में 3 अगस्त को निकलेगी सोमेश्वर महाकाल की भव्य शाही सवारी | देखें पूरी जानकारी

🔱 श्रावण मास के प्रथम सोमवार (3 अगस्त 2026) को तीर्थ नगरी सोरों (कासगंज) में भगवान सोमेश्वर महाकाल की भव्य शाही सवारी एवं नगर भ्रमण शोभायात्रा निकाली जाएगी।

🕓 समय: शाम 4:00 बजे
📍 स्थान: श्री सोमेश्वर महाकाल मंदिर, सोरों शूकरक्षेत्र, कासगंज

इस भव्य आयोजन में श्रद्धालुओं को उज्जैन के प्रसिद्ध डमरू वादकों, झांझ वादन, भस्म प्रदर्शन, चिमटा वादन, भव्य ध्वज प्रदर्शन सहित अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दिव्य दर्शन होगा। पूरे नगर में महाकाल के जयघोष के साथ भक्तिमय वातावरण रहेगा।

🙏 आयोजन समिति ने सभी शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त करने और शोभायात्रा को सफल बनाने की अपील की है।

वीडियो पसंद आए तो Like 👍 करें, Channel को करें और अपने मित्रों के साथ Share करें।

#Soron #Mahakal #SomeshwarMahakal #ShahiSawari #Shravan2026

श्रावण के प्रथम सोमवार पर सोरों में निकलेगी सोमेश्वर महाकाल की भव्य शाही सवारी | Soron Mahakal Shahi Sawari 2026 हर-हर महादेव! 🔱 सोरों में 3 अगस्त को निकलेगी सोमेश्वर महाकाल की भव्य शाही सवारी | देखें पूरी जानकारी 🔱 श्रावण मास के प्रथम सोमवार (3 अगस्त 2026) को तीर्थ नगरी सोरों (कासगंज) में भगवान सोमेश्वर महाकाल की भव्य शाही सवारी एवं नगर भ्रमण शोभायात्रा निकाली जाएगी। 🕓 समय: शाम 4:00 बजे 📍 स्थान: श्री सोमेश्वर महाकाल मंदिर, सोरों शूकरक्षेत्र, कासगंज इस भव्य आयोजन में श्रद्धालुओं को उज्जैन के प्रसिद्ध डमरू वादकों, झांझ वादन, भस्म प्रदर्शन, चिमटा वादन, भव्य ध्वज प्रदर्शन सहित अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दिव्य दर्शन होगा। पूरे नगर में महाकाल के जयघोष के साथ भक्तिमय वातावरण रहेगा। 🙏 आयोजन समिति ने सभी शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त करने और शोभायात्रा को सफल बनाने की अपील की है। वीडियो पसंद आए तो Like 👍 करें, Channel को करें और अपने मित्रों के साथ Share करें। #Soron #Mahakal #SomeshwarMahakal #ShahiSawari #Shravan2026

Kasganj, Kasganj | Aug 2, 2026

सोरों के लहरा घाट पर कांवड़ियों की गाड़ी फंसी ट्रैक्टर ने निकाली

सोरों के लहरा घाट पर कांवड़ियों की गाड़ी फंसी ट्रैक्टर ने निकाली

Kasganj, Kasganj | Aug 1, 2026

Tamatar Ka Paudha Kaise Lagaen🍅✅️👌 #shorts #faydemandkhetigyan #farming #khetigyan

Tamatar Ka Paudha Kaise Lagaen🍅✅️👌 #shorts #faydemandkhetigyan #farming #khetigyan

Kasganj, Kasganj | Jul 31, 2026

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पशु चोर गिरफ्तार, अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद: एसपी ओ.पी. सिंह

कासगंज। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना कासगंज पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने हजारा नहर पटरी के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी पशु चोर रफीक बंजारा निवासी नदरई को गिरफ्तार किया है। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत सामान्य है।

एसपी ने बताया कि अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध अलीगढ़, एटा, आगरा, हाथरस और कासगंज सहित कई जनपदों में करीब 30 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अलीगढ़ के थाना टप्पल में दर्ज दो मामलों में उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पशु चोर गिरफ्तार, अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद: एसपी ओ.पी. सिंह कासगंज। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना कासगंज पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने हजारा नहर पटरी के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी पशु चोर रफीक बंजारा निवासी नदरई को गिरफ्तार किया है। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत सामान्य है। एसपी ने बताया कि अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध अलीगढ़, एटा, आगरा, हाथरस और कासगंज सहित कई जनपदों में करीब 30 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अलीगढ़ के थाना टप्पल में दर्ज दो मामलों में उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Kasganj, Kasganj | Jul 31, 2026

कासगंज-थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में साधू का शव मिलने के मामले में पुलिस कप्तान ने दी जानकारी।

कासगंज-थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में साधू का शव मिलने के मामले में पुलिस कप्तान ने दी जानकारी।

Kasganj, Kasganj | Jul 30, 2026