जिला जेल सिरसा में बंद एक हवालाती पर जेल में बंदियों द्वारा हमला, सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में जेल भेजे
(सिरसा संदेश)
सिरसा। जिला जेल सिरसा में बंद एक हवालाती पर हमला करने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार 16 जुलाई को गांव गिदड़ खेड़ा निवासी सेवा सिंह ने शिकायत दी कि कुछ बंदियों ने उसके भांजे दीपक के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने तेजधार गिलास से सेवा सिंह के सिर और कलाई पर हमला कर दिया।
जेल कर्मचारियों ने दोनों को छुड़ाकर घायल सेवा सिंह को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और यदि किसी अन्य की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रव�
Sirsa, Sirsa | Jul 29, 2026