बेगूसराय के बखरी स्थित पुरानी दुर्गा मंदिर में महा नवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यहां 5 हजार से अधिक बकरों की बलि दी गई। मंदिर में यह परंपरा 600 साल से अधिक पुरानी बताई जाती है। मन्नत पूरी होने पर बिहार के अलग-अलग जिलों से श्रद्धालु मां दुर्गा के दरबार में पहुंचे।
परंपरा के अनुसार, श्रद्धालु पहले मंदिर के पास स्थित पोखर में स्नान करते हैं और फिर पूजा-अर्चना के बाद बलि की प्रक्रिया पूरी की जाती है। मंदिर कमेटी के सदस्यों के मुताबिक, यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है।
श्रद्धालुओं ने बताया कि बच्चे के स्वस्थ होने और संतान प्राप्ति जैसी मनोकामनाएं पूरी होने के बाद वे यहां बलि चढ़ाने आते हैं। हर साल महा नवमी पर बखरी वाली बड़ी मैया के दरबार में बड़ी संख्या में भक्त जुटते हैं।