Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

बारिश से पहले जोहड़ का रास्ता खोलने की मांग, बस्ती में जलभराव की आशंका नोहर। नगर के प्राचीन जोहड़ में बारिश के पानी की निकासी का रास्ता खोले जाने की मांग को लेकर मोहल्लेवासियों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि महावीर पार्क के पास स्थित जोहड़ में नगर का अधिकांश बरसाती पानी एकत्र होता है, लेकिन नगर पालिका द्वारा जोहड़ के सौंदर्यीकरण व पार्क निर्माण कार्य के दौरान पानी के बहाव का रास्ता बंद कर दिया गया है। ज्ञापन के अनुसार यदि समय रहते पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो बरसात के दौरान आसपास की बस्तियों में जलभराव हो सकता है, जिससे लोगों के घरों में पानी घुसने और जान-माल के नुकसान की आशंका है। मोहल्लेवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि इस संबंध में नगर पालिका को पहले भी कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मोहल्लेवासियों ने उपखंड अधिकारी से मौके का निरीक्षण कर शीघ्र पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि बारिश के मौसम में संभावित नुकसान से बचा जा सके। ज्ञापन पर अनेक स्थानीय निवासियों के हस्ताक्षर भी किए गए हैं।

Nohar, Hanumangarh | Jun 29, 2026

MORE NEWS