☑️छात्राओं का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
☑️ कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ व्ही एस चंदेल एवं जिला शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह वरकडे के आपसी समन्वय से किया गया । इस दौरान 180 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण आउटरीच गतिविधि के तहत डॉ योगेश कुर्वे आरबीएसके सी एच ओ यासमीन बेगम कचरवार एवं किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता पूजा पांडे के द्वारा माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर डबरोहा विकासखंड करकेली में स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया गया ।
☑️ किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता पूजा पांडे के द्वारा उपस्थित छात्राओं को परामर्श सेवाएं एवं उमंग स्वास्थ्य केंद्र में दी जा रही सेवाएं एवं टोल फ्री नंबर पर विस्तृत चर्चा की गई वहीं प्राचार्य श्री लोटन अनुरागी की उपस्थिति में तंबाकू मुक्त परिषद भी घोषित किया गया जिसमें मापदंड के अनुसार 93 अंक हासिल कर तंबाकू मुक्त शाला घोषित किया गया।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
@healthminmp
#umar