सारौन पहुंचे विराट सनातनी, 51 लीटर जल के साथ जारी है आस्था की पदयात्रा।सावन माह में भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए विराट सनातनी 51 लीटर पवित्र जल लेकर अपनी पदयात्रा पर निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। आज वे बिहार-झारखंड सीमा स्थित सारौन पहुंच चुके हैं। उनकी इस कठिन यात्रा का विभिन्न स्थानों पर शिवभक्तों द्वारा स्वागत किया जा रहा है। श्रद्धालु उनकी मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष लगा रहे हैं। विराट की यह यात्रा शिवभक्ति, आस्था और समाज में एकता का संदेश दे रही है।
#highlights
#jharkhand
#bolbam