
शेखूपुरा में खूनी संघर्ष के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
बदायूं। थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव शेखूपुरा में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 3 लाठी-डंडे और 2 बांका भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, ग्राम शेखूपुरा में हुए विवाद के संबंध में थाना जरीफनगर में मुकदमा संख्या 163/2026 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रामवीर पुत्र राजाराम, विजय पुत्र जगदीश, संतोष पुत्र छंगे, कुंवरपाल पुत्र अंगनलाल, छोटेलाल पुत्र यादराम तथा भीकम सिंह पुत्र अंगनलाल निवासी ग्राम शेखूपुरा शामिल हैं।
थाना जरीफनगर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद किए। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क निगरानी की जा रही है तथा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
#BudaunNews #BudaunHighlight #Zarifnagar #Sahaswan #BudaunPolice CrimeNews UttarPradeshNews BreakingNews BudaunUpdates HighlightsEveryoneFollowers BudaunPoliceInNews ViralNews LocalNews UPPolice ShekhupuraNews