Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

आईजी ओमप्रकाश नरवाल ने पलवल में अपराध समीक्षा बैठक ली, जघन्य अपराधों पर तत्काल कार्रवाई के दिए सख्त निर्देश पलवल, 10 जुलाई। दक्षिण रेंज रेवाड़ी के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ओमप्रकाश नरवाल आईपीएस ने जिला पुलिस कार्यालय, पलवल का दौरा कर जिले की कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। आगमन पर पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद सलामी गार्द द्वारा जनरल सलामी दी गई। बैठक में जिले के सभी डीएसपी, थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारी और सीआईए इंचार्ज मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश * हत्या, लूट, डकैती जैसे जघन्य अपराधों में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। * मोस्ट वांटेड, इनामी अपराधियों, बेल जंपर और उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ तेज की जाए। * लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कर जांच में अनावश्यक देरी समाप्त की जाए। * प्रभावी गश्त और सघन नाकेबंदी के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की जाए। * अवैध हथियार, मादक पदार्थ और अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान और तेज किए जाएं। * असामाजिक, दुष्चरित्र एवं शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। * प्रत्येक थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के अपराधियों की अद्यतन सूची और गतिविधियों की पूरी जानकारी रखे। बैठक में डीएसपी मुख्यालय साहिल ढिल्लों, डीएसपी क्राइम अनिल कुमार, डीएसपी सदर मनोज वर्मा, डीएसपी होडल सुरेश भड़ाना, डीएसपी हथीन रत्नदीप सिंह बाली सहित सभी थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज, सीआईए प्रभारी एवं विभिन्न पुलिस शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के समापन पर आईजी ओमप्रकाश नरवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाए तथा आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना कायम रखने के लिए पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ कार्य किया जाए। #PalwalPolice #OmPrakashNarwal #PalwalNews #CrimeReviewMeeting #haryanapolice

Palwal, Palwal | Jul 11, 2026
आईजी ओमप्रकाश नरवाल ने पलवल में अपराध समीक्षा बैठक ली, जघन्य अपराधों पर तत्काल कार्रवाई के दिए सख्त निर्देश पलवल, 10 जुलाई। दक्षिण रेंज रेवाड़ी के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ओमप्रकाश नरवाल आईपीएस ने जिला पुलिस कार्यालय, पलवल का दौरा कर जिले की कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। आगमन पर पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद सलामी गार्द द्वारा जनरल सलामी दी गई। बैठक में जिले के सभी डीएसपी, थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारी और सीआईए इंचार्ज मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश * हत्या, लूट, डकैती जैसे जघन्य अपराधों में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। * मोस्ट वांटेड, इनामी अपराधियों, बेल जंपर और उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ तेज की जाए। * लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कर जांच में अनावश्यक देरी समाप्त की जाए। * प्रभावी गश्त और सघन नाकेबंदी के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की जाए। * अवैध हथियार, मादक पदार्थ और अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान और तेज किए जाएं। * असामाजिक, दुष्चरित्र एवं शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। * प्रत्येक थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के अपराधियों की अद्यतन सूची और गतिविधियों की पूरी जानकारी रखे। बैठक में डीएसपी मुख्यालय साहिल ढिल्लों, डीएसपी क्राइम अनिल कुमार, डीएसपी सदर मनोज वर्मा, डीएसपी होडल सुरेश भड़ाना, डीएसपी हथीन रत्नदीप सिंह बाली सहित सभी थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज, सीआईए प्रभारी एवं विभिन्न पुलिस शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के समापन पर आईजी ओमप्रकाश नरवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाए तथा आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना कायम रखने के लिए पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ कार्य किया जाए। #PalwalPolice #OmPrakashNarwal #PalwalNews #CrimeReviewMeeting #haryanapolice - Palwal News