नोहर में 2 अक्टूबर को रक्तदान शिविर, तेरापंथ युवक परिषद ने शुरू की तैयारियां
नोहर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद नोहर की ओर से 2 अक्टूबर को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर आचार्य तुलसी महाप्रज्ञ भवन, रामलीला बाड़ी के पास आयोजित होगा।
परिषद अध्यक्ष चंद्रेश सिपानी एवं कोषाध्यक्ष मनीष चोरड़िया ने बताया कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन बचाने वाली महत्वपूर्ण सेवा है। इसी उद्देश्य से आयोजित शिविर में युवाओं सहित आमजन से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की गई है।
#नोहर #रक्तदानशिविर #तेरापंथयुवकपरिषद #रक्तदान #मानवसेवा #NoharTez