कानपुर पुलिस कमिश्नरेट गुरुवार को आयोजित पिपिंग सेरेमनी में पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर अशोक स्तंभ के साथ एक-एक स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
✍️समारोह में राजेश कुमार पाण्डेय और कपिल देव सिंह को पदोन्नति के उपरांत पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) का दायित्व सौंपा गया। पुलिस आयुक्त ने दोनों अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, सफल कार्यकाल और उत्कृष्ट सेवा की कामना की।
✍️उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों अधिकारी अपनी कार्यकुशलता, नेतृत्व क्षमता और ईमानदार कार्यशैली से कमिश्नरेट की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करेंगे
✍️इस अवसर पर मौजूद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी दोनों नवपदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की कामना की ।
#uppolice #update #promotion