#मध्यप्रदेश की पंचायत व्यवस्था अब और अधिक डिजिटल, पारदर्शी और जवाबदेह बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक से पूर्व #DRASHTI (Digital Remote Auditing System for Transparency & Insights) सॉफ्टवेयर तथा 'पंचायत दर्पण' पोर्टल पर पेमेंट गेटवे सुविधा का सिंगल क्लिक के माध्यम से शुभारंभ किया।
इस नई व्यवस्था से पंचायतों के वित्तीय ऑडिट की प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी होगी, वहीं ऑनलाइन भुगतान प्रणाली के माध्यम से पंचायतों में डिजिटल सुशासन को भी नई गति मिलेगी। सरकार का उद्देश्य तकनीक के माध्यम से ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है।
#breakingnewswala #MPNews #CMDrMohanYadav #PrahladSinghPatel
Indore, Indore | Jul 14, 2026