
पटना जिले के बिहटा थाना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डिजिटल अरेस्ट के जरिए 1 करोड़ 5 लाख रुपये के गबन के आरोप में एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आर्यन कुमार , पिता रामजी सिंह, निवासी राघोपुर एसएस कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को राघोपुर एसएस कॉलोनी से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार साइबर अपराधी के पास से पुलिस ने एक चेकबुक, चार सिम कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस बरामद मोबाइल और सिम कार्ड की जांच कर साइबर अपराध से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाने में जुटी है। साथ ही पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस मामले में उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। मामले की पुष्टि करते हुए बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार ने मंगलवार दोपहर बताया कि राघोपुर एसएस कॉलोनी से एक साइबर अपराधी को 1 करोड़ 5 लाख रुपये के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को आरोपी के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है। #patnapolice #arrest #Cybercriminals #bihtathana
Maner, Patna | Aug 18, 2026