बिलासपुर की मनीषा का जेबीटी शिक्षिका पद पर चयन, परिवार में खुशी का माहौल
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की मनीषा ने जेबीटी (जूनियर बेसिक टीचर) शिक्षिका के पद पर चयनित होकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
मनीषा, पुत्री जगदीश राणा एवं परवीन कुमारी तथा पत्नी अंकित शर्मा, ने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है। शिक्षिका बनने का उनका सपना साकार होने पर परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
मनीषा की यह उपलब्धि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रयासरत अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।
#Bilaspur #ManishaSharma #JBTTeacher #TeacherSelection #HimachalPradesh #SuccessStory #HimachalNews #UTHimachal #UTNews