Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm

मुरैना से बड़ी खबर मुरैना में 15 पटवारी निलंबित समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसान पंजीयन सत्यापन में गंभीर अनियमितता और त्रुटिपूर्ण सत्यापन सामने आने पर मुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए जौरा और बानमौर तहसील के 15 पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इनमें जौरा तहसील के 12 और बानमौर तहसील के 3 पटवारी शामिल हैं। जारी आदेश के अनुसार जौरा तहसील के विभिन्न हल्कों में पदस्थ पटवारी श्याम शांडिल, विवेक त्यागी, अजय उपाध्याय, संजय राठौर, जयराज नेक, संजीव पठारिया, प्रेमदास पचौरी, श्रीकृष्ण पचौरी, सोवरन गोले, जितेन्द्र यादव, तत्कालीन पटवारी मान सिंह इंदोलिया तथा दिलीप गुर्जर को निलंबित किया गया है। इसी प्रकार बानमौर तहसील के पटवारी शैलेन्द्र सिंह राजपूत, उदयभान सिंह तोमर और मनोज धाकड़ के खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई की गई है। #कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने स्पष्ट किया है कि शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, त्रुटिपूर्ण सत्यापन या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। #मुरैना

Sabalgarh, Morena | Jun 28, 2026

MORE NEWS