Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

#मुख्य महाप्रबंधक के साथ #शिष्टमंडल की वार्ता में मिला सकारात्मक आश्वासन #मुख्य महाप्रबंधक ने दिए कार्यवाही के निर्देश #गजा ( डी पी उनियाल) कोटेश्वर बांध प्रभावित क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों के शिष्ट मंडल को मुख्य महाप्रबंधक टीएचडीसी ऋषिकेश ने वार्ता के लिए बुलाया गया। जन प्रतिनिधियों ने आगामी रणनीति के लिए विगत 26 जुलाई को पोखरी क्वीली मे बैठक का आयोजन किया। #बैठक में तय किया गया कि मुख्य महाप्रबंधक टीएचडीसी ऋषिकेश के साथ वार्ता करने के लिए एक शिष्टमंडल जायेगा, एक सप्ताह पहले कोटेश्वर बांध प्रभावित गांवों के जन प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कोटेश्वर बांध के निकट सांकेतिक चक्का जाम भी किया है। जन प्रतिनिधियों ने टीएचडीसी के अधिकारियों पर बांध प्रभावित क्षेत्रों की उपेक्षा का आरोप लगाया है। टीएचडीसी के अधिकारियों के साथ वार्ता के बाद चक्का जाम इस शर्त पर स्थगित किया गया कि एक सप्ताह के अन्तर्गत मुख्य महाप्रबंधक टीएचडीसी ऋषिकेश के साथ वार्ता करायी जायेगी, इसी शर्त के तहत जनप्रतिनिधियों के शिष्ट मंडल को वार्ता के ऋषिकेश बुलाया गया। #प्रधान सैण #धन सिंह सजवाण व #जिला पंचायत सदस्य #जोत सिंह असवाल, #ताजबीर सिंह खाती ने बताया कि #मुख्य महाप्रबंधक टीएचडीसी #डाॅ ए. एन. त्रिपाठी के साथ हुई वार्ता में सकारात्मक आश्वासन दिया गया, प्रतिनिधियों ने रोष व्यक्त किया कि सी एस आर ( सेवा मद) की धनराशि के वितरण मे मखलोगी, धार अकरिया, क्वीली, पालकोट क्षेत्र के गांवों की उपेक्षा की जा रही है, सेवा मद की धनराशि मे स्थानीय गांवों को प्राथमिकता दी जाय, मुख्य महाप्रबंधक टीएचडीसी डाॅ ए. एन. त्रिपाठी ने महाप्रबंधक हरीश जिंदल को निर्देश दिए कि बांध प्रभावित क्षेत्र के गांवों की मुख्य मांगों को नए प्लान मे चढाया जाय, कहा कि कोटेश्वर बांध प्रभावित क्षेत्रों के गांवों के कार्यों को प्राथमिकता दी जायेगी, शिष्ट मंडल ने कहा कि सभी गांवों से मांगों को संकलित किया जाय, कोटेश्वर बांध के निकट घाट निर्माण करने, कोटेश्वर मंदिर सडक को, ठीक करने, मंदिर सौदर्य करण, ग्राम पंचायत सैण से स्कूल बस संचालित करने, महा विद्यालय पोखरी के लिए बस उपलब्ध कराने,सभी ग्राम पंचायतों मे टैंट का सामान उपलब्ध कराने, स्थानीय बेरोजगारों को कम्पनी मे वरियता देने, सभी मांगों पर सकारात्मक चर्चा के साथ अधिनस्थ अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। #शिष्ट मंडल में जिला पंचायत सदस्य गजा ताजबीर सिंह खाती, जिला पंचायत सदस्य चाका जोत सिंह असवाल, प्रधान सैण /पूर्व अध्यक्ष प्रधान संगठन, प्रधान लवा सुरेंद्र सिंह असवाल, प्रधान मणगांव मुकेश सिंह चौहान, प्रधान अमसारी गाँव अनिल सिंह असवाल, प्रधान थन्यूल श्रीमती मंजू रावत शामिल रहे।

MORE NEWS