Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सूबे में सियासी पारा गरमा गया है। इसी बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दतिया उपचुनाव और कांग्रेस की अंदरूनी स्थिति को लेकर एक बड़ा और तीखा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर जोरदार तंज कसते हुए दावा किया है कि इस उपचुनाव में कांग्रेस को एक बार फिर करारी शिकस्त का सामना करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्थिति पर प्रहार करते हुए कहा, “कहने को तो कांग्रेस देश में हर जगह मौजूद है, लेकिन हकीकत यह है कि हर जगह से उसका सफाया हो चुका है। देश के लगभग 80 प्रतिशत भू-भागों से जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है।” उन्होंने आगे आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा विकास के नाम पर देश को पीछे धकेलने का काम किया है और पार्टी आज खुद इस असमंजस में है कि उन्हें आगे बढ़ना है या पीछे जाना है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास की जगह कांग्रेस हमेशा हिंदू-मुस्लिम को आपस में बांटने और समाज में दरार पैदा करने की राजनीति करती आई है। इसी वजह से देश की जनता का भरोसा इस पार्टी से पूरी तरह उठ चुका है। भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियां गिनाते हुए डॉ. मोहन यादव ने कहा, भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है। मध्य प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों में भाजपा दो दशकों से भी अधिक समय से सरकार चलाकर विकास के नए रिकॉर्ड स्थापित कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि दतिया चुनाव परिणामों के बाद प्रदेश एक बार फिर विकास की तेज गति से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि दतिया की जनता विकास के साथ है और कांग्रेस को इस चुनाव में एक बार फिर पराजय का मुंह देखना पड़ेगा। #datiaelections #bjp #congress #mppolitics #bhopal #cm #drmohanyadav #datia #bhopal

Madhya Pradesh, India | Jul 13, 2026

MORE NEWS

No related stories for this location.

मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सूबे में सियासी पारा गरमा गया है। इसी बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दतिया उपचुनाव और कांग्रेस की अंदरूनी स्थिति को लेकर एक बड़ा और तीखा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर जोरदार तंज कसते हुए दावा किया है कि इस उपचुनाव में कांग्रेस को एक बार फिर करारी शिकस्त का सामना करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्थिति पर प्रहार करते हुए कहा, “कहने को तो कांग्रेस देश में हर जगह मौजूद है, लेकिन हकीकत यह है कि हर जगह से उसका सफाया हो चुका है। देश के लगभग 80 प्रतिशत भू-भागों से जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है।” उन्होंने आगे आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा विकास के नाम पर देश को पीछे धकेलने का काम किया है और पार्टी आज खुद इस असमंजस में है कि उन्हें आगे बढ़ना है या पीछे जाना है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास की जगह कांग्रेस हमेशा हिंदू-मुस्लिम को आपस में बांटने और समाज में दरार पैदा करने की राजनीति करती आई है। इसी वजह से देश की जनता का भरोसा इस पार्टी से पूरी तरह उठ चुका है। भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियां गिनाते हुए डॉ. मोहन यादव ने कहा, भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है। मध्य प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों में भाजपा दो दशकों से भी अधिक समय से सरकार चलाकर विकास के नए रिकॉर्ड स्थापित कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि दतिया चुनाव परिणामों के बाद प्रदेश एक बार फिर विकास की तेज गति से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि दतिया की जनता विकास के साथ है और कांग्रेस को इस चुनाव में एक बार फिर पराजय का मुंह देखना पड़ेगा। #datiaelections #bjp #congress #mppolitics #bhopal #cm #drmohanyadav #datia #bhopal - Madhya Pradesh News