
रावतपुर में करंट की चपेट में दो की हुई मौत के मामले में परिजनों समेत सौ से अधिक लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर स्कूल के गेट पर रखा शव
फ्लैट मालकिन रीना सिंह के डबल पुलिया स्थित कानपुर पब्लिक स्कूल पर शव रख कर बैठे भारी संख्या में पुलिस मौजूद फ्लैट मालकिन बातचीत करने को नहीं तैयार पुलिस दोनों को समझाने का कर रही प्रयास ।
रावतपुर केशव पुरम में बालाजी अपार्टमेंट में शनिवार सुबह अल्युमिनियम फिटिंग की नाप लेने के दौरान इंची टेप के हाई टेंशन लाइन में छू जाने से चाचा भतीजे की मौत हो गई वहीं एक उन युवक गंभीर रूप से झुलसा है
पांडव नगर स्थित मदर टेरेसा स्कूल की संचालिका रीना का केशव पुरम में बालाजी अपार्टमेंट के पिछले हिस्से में फ्लैट है यह फ्लैट खाली रहता है और साफ सफाई का काम रावतपुर निवासी मिथिलेश करती मिथिलेश का पति छोटू उर्फ राजपाल स्कूल संचालिका का ड्राइवर है रीना ने ड्राइवर छोटू फ्लैट के पीछे के हिस्से की बालकनी को अल्युमिनियम फ्रेमिंग से कर करने की बात कही थी इस पर छोटू रावतपुर निवासी ग्लास का काम करने वाले भतीजे राहुल उर्फ अभिषेक और मस्वानपुर निवासी कारीगर रिजवान को लेकर फ्लैट पहुंचे रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय के अनुसार प्रत्याशियों ने बताया कि तीनों बालकनी में फ्रेम की फिटिंग की मेटल इंची टेप से नाप करने लगे इस दौरान इंची टेप बालकनी के ऊपर से गुजर रहे 11000 वाट की Hटी लाइन में छू गया । करंट की चपेट में आने से चाचा भतीजे की मौके पर मौत हो गई जबकि रिजवान बुरी तरह झुलस गया पुलिस ने घायल रिजवान को पास के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया थाना प्रभारी ने बताया की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।
#light । #breaking । #rawatpur । #kanpur