हिसार के बहुचर्चित जीवन कुंडू हत्#याकां@ड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 13 अगस्त के अल्टीमेटम के आखिरी दिन पुलिस ने हमलावर गजेंद्र उर्फ गज्जू पंडित निवासी भाटला और उसके साथी साहिल निवासी सिंघवा राघो को काबू किया।
पुलिस ने अभी यह खुलासा नहीं किया कि दोनों को कहां से गिरफ्तार किया गया। वहीं मुख्य आरोपी सूर्यनगर निवासी रमेश शर्मा अभी फरार है, जिस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
मामले में एसपी के निर्देश पर 10 विशेष टीमें गठित की गई थीं, जो हरियाणा और पड़ोसी राज्यों में लगातार छापेमारी कर रही थीं। पुलिस इस मामले में पहले ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। #citybignews #hisar
Hisar, Hissar | Aug 13, 2026