सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान 20 लीटर देशी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. साथ ही शराब ढोने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है.
थानाध्यक्ष के अनुसार तेकुना पंचायत के इमामपट्टी में विशेष वाहन जांच चल रही थी. इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में आ रही मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई तो 20 लीटर देशी शराब बरामद हुई. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ठेकुआ पंचायत वार्ड 10 निवासी सूरज कुमार और मनोज कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया. आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में सुपौल जेल भेजा जा रहा है. पुलिस अब यह पता लगा रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और कहां पहुंचाई जानी थी. अधिकारियों ने कहा कि शराबबंदी को लेकर सीमावर्ती इलाकों में अभियान लगातार जारी रहेगा...
#Newskosisanchar11 #deshhitsamachar11