Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, डबवाली (सिरसा) अभाविप के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर "अभ्युदय" संगोष्ठी एवं नगर इकाई घोषणा का आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, डबवाली इकाई द्वारा 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के पावन अवसर पर "अभ्युदय" संगोष्ठी एवं नगर इकाई घोषणा कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन डॉ. बी.आर. आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय, डबवाली में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सुनील कुमार जोशी (कुलसचिव, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा) रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री विजयंत शर्मा (समाजसेवी) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विक्रम बंसल (प्राचार्य, डॉ. बी.आर. आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय, डबवाली) ने की। वहीं श्री शिवम पांडे (राष्ट्रीय सह संयोजक, एग्रीविजन, अभाविप) की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अपने संबोधन में वक्ताओं ने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं चरित्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सदैव सही मार्गदर्शन और सशक्त चरित्र के मार्ग पर चलना चाहिए। वक्ताओं डॉ. सुनील कुमार जोशी (कुलसचिव, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा) ने वर्तमान समय में बढ़ते स्क्रीन टाइम पर भी चिंता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से मोबाइल और सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग से बचने तथा अपने समय का सदुपयोग अध्ययन, खेल, सामाजिक गतिविधियों, व्यक्तित्व विकास एवं राष्ट्रहित के कार्यों में करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्क्रीन के बाहर भी सीखने, नेतृत्व विकसित करने और समाज के लिए कार्य करने के अनेक अवसर उपलब्ध हैं, जिनका विद्यार्थियों को लाभ उठाना चाहिए। इस अवसर पर अभाविप डबवाली नगर इकाई की घोषणा भी की गई। नवगठित नगर इकाई में डॉ. सुनील जोशी को नगर अध्यक्ष, मोहित बिश्नोई को नगर मंत्री, साहिल स्वामी को नगर सह मंत्री, खुशप्रीत को नगर कार्यालय मंत्री, करण सिंह को सोशल मीडिया संयोजक, गोपाल कुमार को एसएफडी संयोजक, जितेन्द्र सिंह को एसएफएस संयोजक, निपला को आरकेएम संयोजक, रूपा को खेलो भारत संयोजक तथा विजय कुमार, जगमीत सिंह एवं अभिषेक कुमार को नगर कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया तथा संगठन की ओर से उन्हें शुभकामनाएँ दी गईं। अतिथियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई नगर इकाई विद्यार्थी हित, समाज हित एवं राष्ट्रहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी। कार्यक्रम के अंत में अभाविप पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के आदर्श "ज्ञान • शील • एकता" को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।

Dabwali, Sirsa | Jul 10, 2026

MORE NEWS

लॉयंस क्लब सुप्रीम  इस साल दो विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं ऑपरेशन के शिविर  लगाऐगा: अध्यक्ष गुरदीप कामरा, लायन क्लब सुप्रीम इस वर्ष जारी करेगा अपना अल्मानक: सचिव समर्थ चावला
मंडी डबवाली।लायन क्लब मंडी डबवाली सुप्रीम की प्रथम निदेशक मंडल की बैठक क्लब अध्यक्ष लायन गुरदीप कामरा की अध्यक्षता में गरिमामय वातावरण में डबवाली के नीजी होटल में संपन्न हुई। बैठक का शुभाआरंभ सचिव समर्थ चावला द्वारा ईश वंदना के पाठ के साथ हुआ।  इस बैठक में  नए सेवा सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।ज्ञात रहे लॉयंस क्लब नया वर्ष का कार्यकाल एक जुलाई से शुरु होता है। 
बैठक में क्लब के सचिव लायन समर्थ चावला ने वर्ष 2025-26 का वार्षिक एवं वित्तीय प्रतिवेदन सदन के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया।
इस अवसर पर वर्तमान नवनियुक्त  जोन चैयरमेन एवं पूर्व अध्यक्ष लायन आशीष मेहता ने अपने कार्यकाल में किए गए सेवा कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने किसान मेला, जन-जागरूकता अभियान सहित विभिन्न सामाजिक परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज सेवा की यह परंपरा भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी टीम को औपचारिक रूप से कार्यभार भी सौंपा।
सचिव समर्थ चावला ने नए सत्र का वार्षिक कैलेंडर प्रस्तुत करते हुए बताया कि पूरे वर्ष शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, जन-जागरूकता तथा सेवा से जुड़े अनेक समाज सेवा के प्रकल्प आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि लायन क्लब मंडी डबवाली सुप्रीम इस वर्ष अपना वार्षिक अल्मानक भी प्रकाशित करेगा, जिसमें क्लब की गतिविधियों एवं सदस्यों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष लायन गुरदीप कामरा ने बताया कि क्लब द्वारा आगामी सितंबर एवं नवम्बर माह में विशाल निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित किया जाएगा।  ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को गुणवत्तापूर्ण निशुल्क नेत्र चिकित्सा का लाभ मिल सके।
बैठक में कोषाध्यक्ष लायन भूपिंदर पहुजा,  पी.आर.ओ. लायन पवन गर्ग, सदस्यता अध्यक्ष लायन संजय कटारिया, लायन अमरिक सिहं गिल, लायन अमरजीत सिहं अनेजा, लायन डॉ. विनय सेठी, लायन आशीष मेहता (आशु), लायन इंद्रप्रीत सिंह मोंगा, लायन डॉ. लोकेश्वर वधवा, लायन डॉ. अश्वनी सचदेवा, लायन राज मिढ्ढा, लायन संजीव गर्ग, लायन साहिल मेहता तथा लायन अमन चुघ सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया। सभी सदस्यों ने आगामी सेवा परियोजनाओं में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया।

लॉयंस क्लब सुप्रीम इस साल दो विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं ऑपरेशन के शिविर लगाऐगा: अध्यक्ष गुरदीप कामरा, लायन क्लब सुप्रीम इस वर्ष जारी करेगा अपना अल्मानक: सचिव समर्थ चावला मंडी डबवाली।लायन क्लब मंडी डबवाली सुप्रीम की प्रथम निदेशक मंडल की बैठक क्लब अध्यक्ष लायन गुरदीप कामरा की अध्यक्षता में गरिमामय वातावरण में डबवाली के नीजी होटल में संपन्न हुई। बैठक का शुभाआरंभ सचिव समर्थ चावला द्वारा ईश वंदना के पाठ के साथ हुआ। इस बैठक में नए सेवा सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।ज्ञात रहे लॉयंस क्लब नया वर्ष का कार्यकाल एक जुलाई से शुरु होता है। बैठक में क्लब के सचिव लायन समर्थ चावला ने वर्ष 2025-26 का वार्षिक एवं वित्तीय प्रतिवेदन सदन के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। इस अवसर पर वर्तमान नवनियुक्त जोन चैयरमेन एवं पूर्व अध्यक्ष लायन आशीष मेहता ने अपने कार्यकाल में किए गए सेवा कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने किसान मेला, जन-जागरूकता अभियान सहित विभिन्न सामाजिक परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज सेवा की यह परंपरा भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी टीम को औपचारिक रूप से कार्यभार भी सौंपा। सचिव समर्थ चावला ने नए सत्र का वार्षिक कैलेंडर प्रस्तुत करते हुए बताया कि पूरे वर्ष शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, जन-जागरूकता तथा सेवा से जुड़े अनेक समाज सेवा के प्रकल्प आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि लायन क्लब मंडी डबवाली सुप्रीम इस वर्ष अपना वार्षिक अल्मानक भी प्रकाशित करेगा, जिसमें क्लब की गतिविधियों एवं सदस्यों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष लायन गुरदीप कामरा ने बताया कि क्लब द्वारा आगामी सितंबर एवं नवम्बर माह में विशाल निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित किया जाएगा। ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को गुणवत्तापूर्ण निशुल्क नेत्र चिकित्सा का लाभ मिल सके। बैठक में कोषाध्यक्ष लायन भूपिंदर पहुजा, पी.आर.ओ. लायन पवन गर्ग, सदस्यता अध्यक्ष लायन संजय कटारिया, लायन अमरिक सिहं गिल, लायन अमरजीत सिहं अनेजा, लायन डॉ. विनय सेठी, लायन आशीष मेहता (आशु), लायन इंद्रप्रीत सिंह मोंगा, लायन डॉ. लोकेश्वर वधवा, लायन डॉ. अश्वनी सचदेवा, लायन राज मिढ्ढा, लायन संजीव गर्ग, लायन साहिल मेहता तथा लायन अमन चुघ सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया। सभी सदस्यों ने आगामी सेवा परियोजनाओं में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया।

Dabwali, Sirsa | Jul 13, 2026

डबवाली पुलिस ने कर दी बड़ा कमाल, सड़क पर लगाया था नाका, बाइक रोक तलाशी ली तो निकली 50 लाख की हेरोइन

डबवाली पुलिस ने कर दी बड़ा कमाल, सड़क पर लगाया था नाका, बाइक रोक तलाशी ली तो निकली 50 लाख की हेरोइन

Dabwali, Sirsa | Jul 13, 2026

अभय सिंह चौटाला पर भड़के विधायक भरत सिंह बेनीवाल के बेटे सुमित बेनीवाल, बोले गुप्त पार्टी के स्वंयभू मुख्यमंत्री को 2 साल बाद ऐलनाबाद की याद आ गयी
Ch. Bharat Singh Beniwal 
Sumit beniwal

अभय सिंह चौटाला पर भड़के विधायक भरत सिंह बेनीवाल के बेटे सुमित बेनीवाल, बोले गुप्त पार्टी के स्वंयभू मुख्यमंत्री को 2 साल बाद ऐलनाबाद की याद आ गयी Ch. Bharat Singh Beniwal Sumit beniwal

Dabwali, Sirsa | Jul 13, 2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, डबवाली (सिरसा) अभाविप के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर "अभ्युदय" संगोष्ठी एवं नगर इकाई घोषणा का आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, डबवाली इकाई द्वारा 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के पावन अवसर पर "अभ्युदय" संगोष्ठी एवं नगर इकाई घोषणा कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन डॉ. बी.आर. आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय, डबवाली में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सुनील कुमार जोशी (कुलसचिव, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा) रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री विजयंत शर्मा (समाजसेवी) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विक्रम बंसल (प्राचार्य, डॉ. बी.आर. आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय, डबवाली) ने की। वहीं श्री शिवम पांडे (राष्ट्रीय सह संयोजक, एग्रीविजन, अभाविप) की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अपने संबोधन में वक्ताओं ने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं चरित्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सदैव सही मार्गदर्शन और सशक्त चरित्र के मार्ग पर चलना चाहिए। वक्ताओं डॉ. सुनील कुमार जोशी (कुलसचिव, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा) ने वर्तमान समय में बढ़ते स्क्रीन टाइम पर भी चिंता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से मोबाइल और सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग से बचने तथा अपने समय का सदुपयोग अध्ययन, खेल, सामाजिक गतिविधियों, व्यक्तित्व विकास एवं राष्ट्रहित के कार्यों में करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्क्रीन के बाहर भी सीखने, नेतृत्व विकसित करने और समाज के लिए कार्य करने के अनेक अवसर उपलब्ध हैं, जिनका विद्यार्थियों को लाभ उठाना चाहिए। इस अवसर पर अभाविप डबवाली नगर इकाई की घोषणा भी की गई। नवगठित नगर इकाई में डॉ. सुनील जोशी को नगर अध्यक्ष, मोहित बिश्नोई को नगर मंत्री, साहिल स्वामी को नगर सह मंत्री, खुशप्रीत को नगर कार्यालय मंत्री, करण सिंह को सोशल मीडिया संयोजक, गोपाल कुमार को एसएफडी संयोजक, जितेन्द्र सिंह को एसएफएस संयोजक, निपला को आरकेएम संयोजक, रूपा को खेलो भारत संयोजक तथा विजय कुमार, जगमीत सिंह एवं अभिषेक कुमार को नगर कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया तथा संगठन की ओर से उन्हें शुभकामनाएँ दी गईं। अतिथियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई नगर इकाई विद्यार्थी हित, समाज हित एवं राष्ट्रहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी। कार्यक्रम के अंत में अभाविप पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के आदर्श "ज्ञान • शील • एकता" को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया। - Dabwali News