Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

सरायकेला में शिक्षक जीतन महतो का शव नदी से बरामद, शादी समारोह में गए थे, डूबने से मौ*त की आशंका सरायकेला: सरायकेला थाना क्षेत्र के चमारू-कोलबीरा ब्रिज के नीचे रविवार सुबह एक शिक्षक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान लुआगड़ धातकीड़ीह निवासी जीतन महतो के रूप में हुई है। वह मिरुडीह स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। परिजनों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, जीतन महतो शनिवार शाम करीब 6 बजे माणिक बाजार में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बताया जा रहा है कि उनके साथ तीन अन्य लोग भी मौजूद थे। इसके बाद वह लापता हो गए, जिससे परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रविवार सुबह करीब 11 बजे सरायकेला थाना क्षेत्र के चमारू-कोलबीरा ब्रिज के नीचे उनका शव बरामद किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मौत पानी में डूबने से हुई है। हालांकि, मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। जीतन महतो अपने दो भाइयों में बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी और चार वर्षीय एक पुत्र है। उनकी असामयिक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

MORE NEWS