
मटिहानी में बड़ा सवाल: कटाव निरोधी कार्य की मिट्टी-बालू की हो रही है बिक्री?
मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के गोदरगामा मध्य विद्यालय गेट के पास गिराए गए बालू-मिट्टी के ढेर में कटाव निरोधी कार्य में इस्तेमाल होने वाले बोल्डर और फटी हुई बोरी मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं।
इससे यह आशंका पैदा होती है कि या तो जिस स्थान से बालू की कटाई हुई है वहां पहले कटाव निरोधी कार्य किया गया था, या फिर जिस जगह वर्तमान में कटाव निरोधी कार्य चल रहा है, वहीं से बालू-मिट्टी निकालकर बेची जा रही है।
अब सवाल यह है कि इसकी जिम्मेदारी किसकी है?
👉 खनन विभाग?
👉 पुलिस प्रशासन?
👉 कटाव निरोधी कार्य विभाग?
👉 या फिर खनन माफिया?
अगर यह मामला सही है, तो आखिर जनता के टैक्स के पैसों से किए जा रहे विकास कार्यों की सामग्री इस तरह कैसे बाहर आ रही है? कब तक सरकारी धन का इस तरह दुरुपयोग होता रहेगा?
📍 स्थान: गोदरगामा मध्य विद्यालय गेट के पास, मटिहानी।
💬 आपकी क्या राय है? जिम्मेदार कौन है? कमेंट में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें।
#मटिहानी #बेगूसराय #गोदरगामा #कटाव_निरोधी #खनन #बालू_माफिया #बिहार #NewsOfBegusarai #जनहित #लोकल_न्यूज #भ्रष्टाचार