नशे की हालत में पुलिसकर्मी पर मारपीट और अभद्र व्यवहार का आरोप, वीडियो वायरल
राजधानी रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र से पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी पर नशे की हालत में मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, पत्रकार सुजीत यादव और उनके कुछ साथी अपनी निजी कार में तकनीकी खराबी आने के कारण सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची।
आरोप है कि टीम में शामिल पुलिसकर्मी रमेश वर्मा ने नशे की हालत में वहां मौजूद लोगों के साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि पुलिसकर्मी ने लाठी-डंडे से मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए कहा— ज्यादा से ज्यादा क्या कर लोगे, मेरा ट्रांसफर ही होगा। मैंने अपने पैसे का पीया है, किसी के बाप के पैसे का नहीं।