#अलीगढ़ SSP की बड़ी कार्रवाई,थाना छर्रा क्षेत्र की नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की पहचान और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों के खिलाफ अलीगढ़ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पीड़िता की पहचान, फोटो या वीडियो साझा करना भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। ऐसे लोगों के विरुद्ध बीएनएस व पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से वायरल सामग्री तुरंत हटाने और भविष्य में ऐसी पोस्ट साझा न करने की अपील की है।
#AligarhPolice #Aligarh #POCSO #BNS #BreakingNews
Koil, Aligarh | Jul 13, 2026