ग्रुप ए में आजमगढ़ के अंकित अव्वल
लखनऊ। प्रदेश के राजकीय, सहायता प्राप्त व निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शैक्षिक सत्र 2026-27 की प्रवेश परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। 25 जून से प्रवेश काउंसिलिंग का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। इस बार इंजीनियरिंग व फार्मेसी की अलग-अलग काउंसिलिंग होगी।
प्राविधिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव व संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के अध्यक्ष डॉ. एमके शन्मुगा सुंदरम की अध्यक्षता में हुई बैठक में परीक्षा परिणाम जारी करने की स्वीकृति दी गई। ग्रुप ए इंजीनियरिंग में आजमगढ़ के अंकित यादव ने 400 में से 396 अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया।
#LETESTNEWS 👇👇