कुछ शरारती तत्व राह चलते ई-रिक्शा को ब्लूटूथ या बैटरी प्रबंधन प्रणाली (बीएमएस) से जोड़कर दूर से ही बंद कर देते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऐसे शरारती वीडियो के कारण बीच रास्ते में अचानक गाड़ी रुकने से यात्रियों की जान जोखिम में पड़ सकती है और बड़े हादसे हो सकते हैं।