Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

असंध की शांति नगर व दशमेश कॉलोनी की बदहाल सड़कें बनीं अभिशाप, नगर पालिका पर विकास कार्य लटकाने के आरोप मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विधायक योगेंद्र राणा योगी से कॉलोनीवासियों की गुहार—तुरंत जारी हो कार्य आदेश, दोषी अधिकारियों पर हो सख्त कार्रवाई असंध के वार्ड नंबर-14 स्थित सफीदों मार्ग पर बसी शांति नगर एवं दशमेश कॉलोनी के निवासी लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं के अभाव में परेशान हैं। दोनों स्वीकृत (अप्रूव्ड) कॉलोनियों के लोगों का आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन असंध उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। विकास कार्यों में लगातार हो रही देरी के कारण लोगों में भारी रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों के अनुसार मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी तथा विधायक योगेंद्र राणा योगी के प्रयासों से करीब दो माह पूर्व दोनों कॉलोनियों की गलियों को पक्का करने के लिए लगभग छह करोड़ रुपये की राशि नगर पालिका असंध को स्वीकृत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है, टेंडर खुल चुका है और उसका आवंटन भी कर दिया गया है। इसके बावजूद अब तक कार्य आदेश जारी नहीं होने से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। बरसात के मौसम में दोनों कॉलोनियों की कच्ची गलियां कीचड़ और जलभराव से भर जाती हैं। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, नौकरीपेशा लोगों तथा अन्य नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया और चारपहिया वाहन तो दूर, पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है। कई बार लोग जरूरी कार्य होने के बावजूद घरों कैद होने को मजबूर हो जाते हैं। कॉलोनीवासियों का कहना है कि यदि सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं तो कार्य आदेश जारी करने में अनावश्यक देरी क्यों की जा रही है। उनका आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन की ढुलमुल कार्यशैली के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और इसका नकारात्मक असर सरकार तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की छवि पर भी पड़ रहा है। निवासियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विधायक योगेंद्र राणा योगी से अपील की है कि मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर संबंधित अधिकारियों से शीघ्र कार्य आदेश जारी कराया जाए, ताकि निर्माण कार्य बिना किसी और देरी के शुरू हो सके। साथ ही, यदि किसी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब किया गया है तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए उनके विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए। कॉलोनीवासियों का कहना है कि वे किसी विशेष सुविधा की मांग नहीं कर रहे, बल्कि केवल सुरक्षित, पक्की और आवागमन योग्य गलियां चाहते हैं, ताकि बरसात के दिनों में उन्हें रोजाना होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके। लोगों को उम्मीद है कि सरकार उनकी समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल कर जल्द ही दोनों कॉलोनियों में विकास कार्य शुरू करवाएगी।

Ballah, Karnal | Jul 12, 2026

MORE NEWS