।। प्रेस नोट ।।
जिला – दतिया
*भरण-पोषण प्रकरण में फरार वारंटी को थाना गोदन पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया*
पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी भाण्डेर श्री पूनमचन्द्र यादव के कुशल पर्यवेक्षण में न्यायालय से जारी वारंटों की तामील हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना गोदन पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, भाण्डेर द्वारा प्रकरण क्रमांक एमजेसीआर/95/2025 में जारी गिरफ्तारी/वसूली वारंट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रिकू साहू पिता किशोरी साहू, उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटी को नियमानुसार माननीय जेएमएफसी भाण्डेर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*सराहनीय भूमिका*
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रदीप शर्मा, सहायक उप निरीक्षक सुनील शर्मा एवं आरक्षक क्रमांक 336 चंद्रभान की सराहनीय भूमिका रही।