
प्रेस विज्ञप्ति
भादरा में अवैध रूप से संचालित होटल, गेस्ट हाउस, OYO एवं रेस्टोरेंट्स के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
भादरा, 13 जुलाई।
भादरा शहर में बिना आवश्यक लाइसेंस, पंजीकरण एवं अन्य वैधानिक अनुमतियों के संचालित हो रहे होटल, गेस्ट हाउस, OYO एवं रेस्टोरेंट्स की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग को लेकर सकिल गौरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज उपखंड अधिकारी (एसडीएम) भादरा को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि शहर में अनेक होटल, गेस्ट हाउस, OYO एवं रेस्टोरेंट्स के बिना आवश्यक अनुमति संचालित होने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। साथ ही कुछ स्थानों पर नियमों की अनदेखी करते हुए कथित रूप से अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों के संचालन की भी शिकायतें सामने आई हैं, जिससे शहर का सामाजिक वातावरण प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की गई।
ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई कि शहर के सभी होटल, गेस्ट हाउस, OYO एवं रेस्टोरेंट्स की संयुक्त टीम द्वारा जांच करवाई जाए, बिना वैध लाइसेंस एवं पंजीकरण के संचालित संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए तथा जहां किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियां पाई जाएं वहां तत्काल कानूनी कार्रवाई करते हुए ऐसे प्रतिष्ठानों को बंद कराया जाए। साथ ही भविष्य में नियमित निरीक्षण एवं निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की गई।
प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, उपखंड अधिकारी महोदय ने ज्ञापन प्राप्त कर आश्वस्त किया कि शिकायतों की गंभीरता से जांच करवाई जाएगी तथा यदि कोई प्रतिष्ठान नियमों का उल्लंघन करते हुए अथवा अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर सकिल गौरी, एडवोकेट रविन्द्र मोठसरा, इस्ताक भाईखानी, एडवोकेट चंगेज खान, एडवोकेट कामरान नारीका, जाबु भुवाण,
आरिफ नसीब आसिफ मोसीन फरमान साहिल नासीर अल्ताफ अनीश खालिद एलमाण,
नसीब सोहेल हाथीखानी,
रहीश सदाम खान लुहार,
फारूक खान, मुकद्दर खान, आसिफ खान सोमी, इमरान जाटु, सुनील सोनी, शरीफ जैनाण, इरफान शाह, अल्ताफ कैफ अशाद खानजादा,
इस्माइल याकुब आमादीन, हारुन अब्दुल कुरैशी, तौफीक अमीर सालतखानी, अजरु आयान शाहिद भाईखानी, अदरिश आवेश अरमान साजिद गौरी, शाहिद जमाला सहित कायमखानी बास के बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।