समस्तीपुर रेल मंडल के रेलवे गेट मैन को पुलिस वालों ने पीटा:गुमटी नहीं खोलने पर की हाथापाई
#समस्तीपुर रेल मंडल में शनिवार को रेलवे गेट मैन के साथ मारपीट की गई है। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के मंडल मंत्री मनोज कुमार ने कहा कि शनिवार को मोतिहारी के घोड़ासाहन स्टेशन के पास गेट संख्या-15 गेट मैन राकेश प्रसाद सुबह 06:00 से शाम के 6 बजे की ड्यूटी पर थे।
शाम के 4.05 बजे अप ट्रेन 75229 पैसेंजर आ रही थी। घोड़ासहन स्टेशन गेट को क्लोज कराया गया। उसके बाद जितना थाना दारोगा सुधीर कुमार थाना की गाड़ी से गेट पे आए। गेटमैन को गेट खोलने के लिए बोला गया।गेट नहीं खोलने के कारण गेटमैन को धमकाने लगे, फिर 5.40 बजे दरोगा सुधीर कुमार फोर्स लेकर गेट पर आए और धक्का मुक्की करने लगे। इसी बीच रात्रि ड्यूटी पाली गेटमैन सूरज कुमार आए। जिनकी ड्यूटी शाम 6 बजे से है। उसके साथ भी हाथापाई करने लगे। दोनों गेटमैन को धक्का देकर रुम में ले जाया गया और थप्पड़ मारा.