रीवा में विजयादशमी का पर्व पारंपरिक उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया. राजघराने में गद्दी पूजन की परंपरा संपन्न होने के बाद दशहरा मैदान में रावण दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे. इस दौरान 56 फीट ऊंचे रावण और 45-45 फीट ऊंचे कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया. तीनों पुतलों को 140 मजदूरों ने करीब डेढ़ महीने की मेहनत से तैयार किया था. रावण दहन से पहले मैदान में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए. #Rewa #RewaNews #RewaDussehra #Dussehra2026 #Vijayadashami #RavanDahan #RavanDahan2026 #DussehraCelebration #MadhyaPradeshNews #VindhyaNews #RewaUpdate #IndianFestival #Kumbhkaran #Meghnad #DussehraFestival
Madhya Pradesh, India | Oct 21, 2026